फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 18 माह में नक्शे से बाहर नहीं निकल सका आरओबी, जनता झेल रही जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे और सेतु निगम के अफसरों में तालमेल न होने से बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज 18 माह बाद भी नक्शे से बाहर नहीं निकल सका है। अफसर बार-बार ड्राइंग बदल रहे हैं। क्राॅसिंग से दो सौ मीटर तक की सड़क ओवरब्रिज निर्माण के नाम पर खोद दी गई। वहां से गुजरने वाली जनता धूल फांक रही है और जाम झेल रही है।
विज्ञापन




एक अप्रैल 2023 को तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने फरीदपुर में आयोजित कार्यक्रम में बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास किया था। तब पत्थर का अनावरण तो हो गया, पर आज तक ओवरब्रिज के लिए एक ईंट भी नहीं रखी जा सकी। अलबत्ता, मिट्टी की मजबूती परखने के नाम पर सड़क खोद दी गई। मौके पर ''कार्य प्रगति पर है'' का बोर्ड लगा दिया, लेकिन मामला आगे न बढ़ सका। पिलर खोदाई के लिए आई मशीन भी दो महीने पहले वापस हो गई।
अब जानकारी मिली है कि रेलवे ने अपनी ड्राइंग में परिवर्तन किया है। इस वजह से सेतु निगम भी अपनी ड्राइंग में बदलाव कर रहा है। दोनों विभागों की इस खींचतान में ही मामला अटका हुआ है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि पुल निर्माण के लिए डीआरएम कार्यालय में नई ड्राइंग तैयार हो गई है। मंजूरी के लिए इसे बड़ौदा हाउस भेजा जाएगा। रेलवे की ड्राइंग मिलने के बाद सेतु निगम अपनी ड्राइंग को अंतिम रूप देगा। दोनों ड्राइंग फाइनल होने पर निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


-
दो घंटे का अतिरिक्त सफर कर रहे एक लाख लोग
फतेहंगज पूर्वी क्षेत्र से बदायूं, मथुरा व आगरा की ओर जाने वाले लोग जाम की वजह से बिलपुर क्रॉसिंग होकर गुजरना नहीं चाहते। ऐसे में उनको फरीदपुर से बुखारा होते हुए या फिर बरेली होकर जाना पड़ता है। इसमें 40 किलोमीटर दूरी बढ़ जाती है। दो घंटे का समय अतिरिक्त लगता है। पुल बनने के बाद उचसिया, कजरौटा, कुठला, लखनपुर, पच्चड़, हरेला, कसरक, हुलासनगरा, झादा आदि गांवों के हजारों ग्रामवासियों को बदायूं की तरफ जाने में राहत मिलेगी। ग्राम रसेवन, भनपुरा, डगरोली, बरगंवा, निवड़िया, शिवपुरी, रधोली, बसावनपुर सहित दो दर्जन गांवों के एक लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। अमर उजाला ब्यूरो




आरओबी के निर्माण के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से ड्राइंग तैयार कर दिल्ली भेजी जाएगी। वहां से मंजूरी के बाद निर्माण शुरू होगा। इसके लिए लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। - अरुण कुमार गुप्ता, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें