इज्जतनगर से सामान्य बसों के संचालन की तैयारी
इज्जतनगर में 16.78 करोड़ से निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे से बसों के संचालन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस अड्डा से पीलीभीत, खटीमा, टनकपुर समेत दिल्ली, हल्द्वानी और उत्तराखंड के अन्य रूटों की बसों को इज्जतनगर में शिफ्ट किया जाएगा। रोडवेज ने इसके लिए कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है।
सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि पहले चरण में रीजन को कम से कम 50 ई-बसें मिलनी हैं। पहला ई-बस चार्जिंग स्टेशन बदायूं में बनाया जा रहा है। इन बसों का बदायूं से ही अप-डाउन 600 किमी तक के रूटों पर संचालन किया जाएगा। दूसरे चरण में शहर के पुराना बस अड्डा को ई-बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।