फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज चालकों की रंजिश से आफत में आई यात्रियों की जान

Sat, 22 Jul 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टनकपुर से लौट रहीं बरेली डिपो की दो बसों के चालकों के बीच पीलीभीत में तकरार के बाद आगे निकलने की होड़ लग गई। दोनों ने बसों में तेज गति से दौड़ाना शुरू कर दिया। एक चालक ने खुन्नस निकालने के लिए शहर में घुसने से पहले दूसरी बस में टक्कर मार दी। इससे चालक पुत्तू घायल हो गया। कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। टक्कर से बस क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन के पास रहने वाले आशीष कुमार बरेली डिपो में परिचालक हैं। बरेली डिपो की बस संख्या यूपी 25 एटी 4436 को लेकर वह रिठौरा निवासी चालक पुत्तू लाल के साथ टनकपुर गए थे। शुक्रवार दोपहर 21 सवारियां लेकर लौट रहे थे। उनके साथ ही बरेली डिपो की एक अन्य बस भी टनकपुर से बरेली के लिए चली। टनकपुर से निकलने के बाद दूसरे बस के चालक ने तेजी से बस दौड़ाकर आगे निकाल दी। पीलीभीत पहुंचने पर दोनों ने ठहराव लिया। किसी बात को लेकर यहां दोनों बसों के चालकों में कुछ तकरार हो गई। पीलीभीत से फिर दोनों बसों के चालक एक-दूसरे को ओवरटेक करते रहे। बरेली से पहले मुड़िया अहमदनगर के पास एक यात्री ने हाथ दिया तो चालक पुत्तू लाल ने बस रोक दी और परिचालक आशीष ने बस का दरवाजा खोल दिया। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आ रही बरेली डिपो की दूसरी बस के चालक ने खुन्नस में चालक पुत्तू लाल की तरफ वाले हिस्से में टक्कर मार दी। दूसरी बस का चालक बस लेकर मौके से भाग गया। परिचालक आशीष ने बताया कि दोनों बसों में टनकपुर से ही रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें