फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपना पार्क खुद संवारेंगे राजेंद्र नगर के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजेंद्र नगर ब्लॉक-ए स्थित पार्क में हरे पेड़ काटने के मामले में वाजिब कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। यहां के बाशिंदे ने अब अपने पार्क को खुद ही संवारने का जिम्मा उठाया है। पार्क के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि वह पार्क में पौधरोपण करने के साथ ही पौधों के पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करेंगे।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर ब्लॉक ए के पार्क में दो दिन पहले छंटाई के नाम पर हरे वृक्ष काट दिए गए थे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने ठेकेदार से आठ हजार रुपये जुर्माना वसूल कर मामले को रफा-दफा कर दिया। पार्क से अब तक पेड़ों की लकड़ी भी नहीं हटाई गई है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पार्क की दुर्दशा होने से शाम के वक्त वहां घूमने भी नहीं जा पा रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरालीगल वाॅलंटियर साधना ने बताया कि पार्क में पड़ी लकड़ी हटाने के लिए नगर निगम और वन विभाग को पत्र भेजा है। वन दरोगा योगिता कौशल का कहना है कि पार्क से लकड़ी नगर निगम को हटानी है। पौधरोपण में पूरा सहयोग दिया जाएगा।

हरे पेड़ काट कर पार्क की सुंदरता बिगड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। कॉलोनी के लोग अब पार्क को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोहण करेंगे। - नमित


पेड़ काटने के मामले में नगर निगम ने तीन दिन बाद भी सुध नहीं ली है। कॉलोनी के लोगों ने इस पार्क के साथ ही अन्य खाली पड़े स्थानों पर पौधरोपण का निर्णय लिया है।- साधना
विज्ञापन




पार्क में काटा गया जामुन का पेड़ काफी पुराना था। हर वर्ष उस पर जामुन लगते थे। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण की सीख दी जाती है मगर पेड़ काटने पर वाजिब कार्रवाई नहीं होती। - आयुषी



पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लड़ेंगे। साथ ही पार्क को फिर से हरा-भरा बनाने के लिए कॉलोनी के लोग पौधरोपण करेंगे। - प्रीति

वर्जन
राजेंद्र नगर के पार्क में पेड़ काटने के मामले में जानकारी कर जांच कराई जाएगी। अवैध तरीके से पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें