झूठा निकला वादा, नहीं मिलीं 60 नई बसें
नोडल अधिकारी/प्रधान प्रबंधक तकनीकी अजीत सिंह ने रविवार को बरेली का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने दिवाली से पहले बरेली रीजन को 60 नई बीएस-6 मॉडल बसें उपलब्ध कराने का वादा किया था। जीएम के आश्वासन के बाद भी अब तक रीजन को नई बसें नहीं मिल सकी हैं, 79 बीएस-6 मॉडल बसों का आवंटन एक माह पहले ही हो चुका है।
कई रूटों पर दौड़ेंगी खटारा बसें
त्योहार के दौरान कई रूटों पर खटारा बसों को भी दौड़ाया जाएगा। इनमें बीएस-2 और बीएस-3 मॉडल की बसें भी शामिल हैं। बीएस-2 मॉडल की बसें कंडम स्थिति में हैं। बरेली डिपो के पास बीएस-2 और बीएस-3 मॉडल की 96, रुहेलखंड के पास 87, बदायूं के पास 85 और पीलीभीत डिपो के पास 56 बसें हैं। इनमें बीएस-2 मॉडल की 13 बसों की स्थिति बेहद खराब है।