फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज बसों से फॉग लाइट गायब, बंद नहीं होते खिड़कियों के शीशे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे के बढ़ते प्रकोप के बीच रोडवेज बसों में यात्रियों का सफर असुरक्षित बना हुआ है। अधिकांश बसों में फॉग लाइट और वाइपर जैसे सुरक्षा उपकरण नदारद हैं। बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में ये अनियमितताएं सामने आईं।
विज्ञापन




सर्दी का मौसम शुरू होने से सुबह और रात में घना कोहरा पड़ रहा है, जिससे सड़क पर दृश्यता कम हो जाती है। इससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। टीम ने दोपहर करीब 12 बजे सेटेलाइट बस स्टेशन पर बसों का जायजा लिया। बदायूं डिपो की बस यूपी 27टी9541 में एक ही शीशे पर वाइपर लगा था और फॉग लाइट नहीं मिली। बरेली डिपो की बस यूपी78एलटी5678 में भी फॉग लाइट नहीं थी, हालांकि वाइपर लगे मिले। एक अन्य बरेली डिपो की बस यूपी78एलएन9649 में भी एक शीशे पर वाइपर था और फॉग लाइट गायब मिली। इन बसों की खिड़कियों के शीशे भी बदहाल हालत में थे। अंदर बैठे यात्रियों ने बताया कि तमाम कोशिशों के बाद भी खिड़की के शीशे बंद नहीं हो रहे थे।


नई बसें आईं, फिर भी पुरानी बसों से पीछा नहीं छूटा
परिवहन निगम अपने बेड़े में नई बसें शामिल कर रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है। इसके बावजूद, पुरानी बसों का संचालन अभी भी जारी है। इन पुरानी बसों में सीट, खिड़की, दरवाजे, लाइट और इमरजेंसी उपकरणों की स्थिति खराब है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन




बस अड्डों पर भी अव्यवस्था

सुरक्षित सफर की समस्या केवल बसों तक सीमित नहीं है। बस स्टेशनों पर भी यात्रियों को कई अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। शुद्ध पेयजल के लिए लगी पानी की टंकियां टूटी हुई हैं। वहीं आसपास भीषण गंदगी फैली हुई है। इसके साथ ही स्टेशन पर यात्रियों के बैठने की जगह और शौचालय जैसी सुविधाएं भी बदहाल नजर आईं।




ठंड से बचने की नहीं व्यवस्था
मदनापुर से बरेली सुबह तड़के ही पहुंचे हैं। बस के शीशे ठीक से बंद तक नहीं हो रहे थे। घर से कंबल भी लेकर नहीं चले, जिसके चलते ठिठुरन महसूस हुई। - परिवंदर, मदनापुर

दिल्ली से बरेली सुबह तीन बजे पुराने रोडवेज स्टैंड पर बस से उतरा। सुबह रास्ते में कोहरा पड़ता रहा, लेकिन ठंड से बचाव के कोई इंतजाम नहीं है। - रेहान, निवासी, शाहजहांपुर


चारों डिपो की अधिकांश बसों में एंटी फॉग लाइटें पूर्व से ही लगी हुईं हैं। जिन गाड़ियों में लाइटें नहीं लगी हैं। उनको कोहरे का सीजन आरंभ होने से पूर्व ही निरीक्षण कराकर लाइटें से लैस कर दिया जाएगा। वहीं अन्य खामियां भी दूर कराई जाएंगी। - मो. अजीम, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें