फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः रोडवेज बस और वैन की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत, तीन घायल

Thu, 16 Jan 2020 08:16 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अलापुर
विज्ञापन
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलापुर के गांव संजरपुर के पास बुधवार देर रात रोडवेज बस और मारुति वैन की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारु कराया। 

अलापुर के गांव चितौरा निवासी शिवशंकर परिजनों के साथ बेटी जमुना का रिश्ता पक्का कराने मूसाझाग के गांव नरेली गए थे। सभी रस्में पूरी करने के बाद रात करीब नौ बजे वैन से चितौरा लौट रहे थे। रास्ते में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलापुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने वैन को सामने से टक्कर मार दी। 

हादसे में शिवशंकर (60) पुत्र रामदीन, राहुल (28) पुत्र शिवशंकर, दीपक (25) पुत्र राम निवास, छोटेलाल व राम मोहन पुत्र शंकरलाल और संदीप (28) पुत्र राममोहन घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने संदीप और शिवशंकर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर राम मोहन को बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्होने दम तोड़ दिया। घायलों में शंकरलाल और छोटेलाल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दोनों एक ही परिवार के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें