फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती : दौड़ पूरी करते ही बेसुध होकर गिरी अभ्यर्थी, आया हार्ट अटैक, मौत

Thu, 16 Jan 2020 07:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
कुमारी शालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीएसी आठवीं बटालियन ग्राउंड में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती दौड़ के दौरान बुधवार को बागपत की एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। वहीं, मुजफ्फरनगर की एक अन्य युवती को भी यहां भर्ती कराया गया, उसकी भी दौड़ के दौरान हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


कैंट क्षेत्र में नकटिया स्थित पीएसी आठवीं बटालियन ग्राउंड में पुलिस आरक्षी भर्ती की दौड़ चल रही है। बुधवार को पहुंची कुल 283 युवतियों में जिला बागपत के थाना बिनौली के गांव फजलपुर निवासी अंशिका सिंह भी पहुंची थीं। दो दिन पहले डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराकर लौटने के बाद वह मंगलवार को यहां दौड़ में शामिल होने आईं थीं। बुधवार को 2.4 किमी की दौड़ छह राउंड में समय रहते पूरी करने के तुरंत बाद अंशिका ट्रैक पर ही बेसुध होकर गिर पड़ी। 

वहां मेडिकल टीम के साथ मौजूद डॉ. जितेंद्र सिंह ने उसे प्राथमिक उपचार देकर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंशिका की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि की गई। 
विज्ञापन


मृतका के पिता राम वीर सिंह ने बताया कि उसकी मेडिकल कंडीशन ठीक थी। उसे कोई बीमारी या कमजोरी नहीं थी। वहीं, मुजफ्फरनगर के गांव बेहड़ा सादात निवासी कुमारी शालिनी की भी हालत दौड़ के दौरान बिगड़ गई थी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पिता मुकेश कुमार ने प्रबंधन पर लापरवाही के भी आरोप लगाए।

‘दौड़ पूरी करने के बाद एक अभ्यर्थी बेसुध होकर गिर पड़ी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य अभ्यर्थी को भी हालत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया।’
विज्ञापन

- विकास कुमार वैद्य, पीएसी कमांडेंट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें