फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस और वैन की टक्कर, दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Thu, 30 Jan 2025 03:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर गुरुवार को रोडवेज बस और इको वैन की भिड़ंत हो गई। हादसे में पीलीभीत के दो लोगों की मौत हो गई। दो घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
मृतक इरशाद और चेतराम के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर इनायतपुर गांव के निकट रोडवेज बस और इको वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। रोडवेज बस बरेली की ओर से आ रही थी। हादसे के बाद बस और इको चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों का कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


हादसे में पीलीभीत के गांव पौटा निवासी इकबाल (26 वर्ष) पुत्र इशत्याक अहमद और न्यूरिया निवासी चेतराम (50 वर्ष) की मौत हुई है। इकबाल आठ भाई बहनों में तीसरे नंबर के थे। वह वैन में सवार होकर दवा लेने बरेली जा रहे थे। वहीं चेतराम अपनी सोमवती के साथ आंख बनवाने बरेली जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें