फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में फंसें तो रोडवेज का हेल्पलाइन नंबर मिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज के लखनऊ मुख्यालय ने महिलाओं की मदद के लिए ‘दामिनी हेल्पलाइन’ नंबर जारी किया है, जो रोडवेज बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित होगा। यह नंबर मोबाइल से मिलाने पर महिला यात्रियों को 24 घंटे मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बरेली डिपो की स्टेशन प्रभारी पुष्पा शर्मा ने बताया कि ‘दामिनी हेल्पलाइन’ नंबर सोमवार को ही जारी किया गया है। इसके लिए मोबाइल से 8114277777 नंबर डायल करना होगा, जो कि टोल फ्री है। इस नंबर को डायल करने पर महिला जिस भी रोडवेज स्टेशन के करीब होगी उसे वहीं के करीबी स्टेशन से तुरंत मदद मिलेगी। यह नंबर जीपीएस तकनीक से जुड़ा हुआ है। तुरंत मदद पाने के लिए मोबाइल का जीपीएस खुला होगा तो मदद जल्द आप तक पहुंच जाएगी। मदद के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ‘दामिनी हेल्पलाइन’ नंबर के लिए अलग से स्टाफ की व्यवस्था 24 घंटे अनवरत रूप से की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें