फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टोल टैक्स में वृद्धि होने पर रोडवेज ने भी बढ़ाया किराया

Wed, 08 Apr 2026 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक अप्रैल से टोल टैक्स दरों में वृद्धि के बाद रोडवेज ने भी किराया बढ़ा दिया है। बरेली-आनंद विहार के बीच तीन और बरेली-लखनऊ के बीच अब एक ओर से दो रुपये ज्यादा किराया देना होगा।
विज्ञापन

रोडवेज ने मंगलवार को संशोधित किराया सूची जारी कर दी। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि बरेली-हल्द्वानी के बीच अब तक किराया 168 रुपये था। इसमें एक रुपये का इजाफा किया गया है। अब बरेली-हल्द्वानी के बीच 169 रुपये किराया देना होगा। बरेली-बहेड़ी के बीच 85 के स्थान पर 86 रुपये और बरेली-देहरादून के बीच 514 रुपये के स्थान पर 515 रुपये किराया देना होगा। इसी तरह बरेली-मुरादाबाद के बीच 154 के स्थान पर 155 रुपये, बरेली-आनंद विहार के बीच 436 रुपये के स्थान पर 439 रुपये और बरेली-लखनऊ के बीच अब 385 रुपये केे स्थान पर 387 रुपये किराया लगेगा। उन्होंने बताया कि संशोधित किराया सूची तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। बरेली-रामपुर, बरेली-कासगंज, बरेली-पीलीभीत के बीच किराये में कोई संशोधन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें