फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परिवहन निगम की एसी बसों में फिर शुरू की गई ऑनलाइन बुकिंग सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन निगम ने रोडवेज की लंबी दूरी की एसी बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा फिर से शुरू कर दी है। करीब एक महीने पहले कोहरा और शीतलहर के कारण इस सुविधा को स्थगित कर दिया गया था। इससे यात्रियों को समस्या हो रही थी।
विज्ञापन

बरेली और रुहेलखंड डिपो के पास 20-20 एसी वोल्वो बसें हैं। इनमें 14 बसें अनुबंधित हैं। सभी बसों का संचालन लंबी दूरी के रूटों पर होता है। अन्य डिपो की भी सौ से ज्यादा वोल्वो बसें बरेली के पुराने और सेटेलाइट बस स्टैंड से होकर गुजरती हैं। परिवहन निगम इन बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा देता है। एक महीने से सुविधा बंद होने के कारण बसों को पूरा लोड फैक्टर भी नहीं मिल पा रहा था। कोहरा और शीतलहर का प्रकोप कम होने के बाद अब रोडवेज ने दोबारा यह सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा बहाल कर दी गई है। यात्री अब इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें