फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 65 लाख रुपये में बनेंगी सड़कें, सुगम होगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र में सड़कों के सुधार और विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग ने 65 लाख रुपये से कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सलमान खान ने बताया कि कपूरपुर–सिरौली मार्ग पर रामगंगा पुल के पास मिट्टी कार्य के लिए 14 लाख रुपये की लागत स्वीकृत हुई है। इसके साथ ही डाकखाना रोड पर सीसी रोड के पास जलभराव की समस्या को देखते हुए 495 मीटर सीसी रोड निर्माण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार हाईवे से गूला रोड पर पुलिया निर्माण के लिए 1 लाख रुपये, मीरगंज से जाम जाने वाली सड़क की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये, ठिरिया खुर्द गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। संवाद

जल्द शुरू कराया जाएगा निर्माण कार्य : एई
एई सलमान खान ने बताया कि यह सभी परियोजनाएं पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से अनुमोदित हैं और कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
रामगंगा मेले का मार्ग बनकर तैयार

गोरा लोकनाथपुर रामगंगा पुल के पास गड्ढों में मिट्टी भरने का कार्य लगातार दो दिन चला, जिससे रामगंगा मेले को जाने वाला रास्ता बनकर तैयार हो गया है।
-
88 लाख रुपये डूबे, अब दुश्वारियों की बाढ़
नवीनीकरण के एक माह में ही टूटने लगा क्योलड़िया से रुकुमपुर मार्ग
क्योलड़िया। एक माह पूर्व 88 लाख रुपये से कराया गया क्योलड़िया से रुकुमपुर मार्ग के नवीनीकरण का कार्य अब घटिया निर्माण सामग्री के चलते टूटने लगा है। अब यहां से गुजर रहे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि एक माह पूर्व इस मार्ग का नवीनीकरण कराया गया, जो घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग के चलते टूटने लगा है। इससे मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क में जमकर सरकारी धन का गोलमाल हुआ है। यह सड़क मंडी समिति द्वारा डाली गई थी। तत्कालीन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने इस सड़क को दुरुस्त कराने का आदेश मंडी समिति को दिया था। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

गड्ढों को जल्द भरा जाएगा: अवर अभियंता
अवर अभियंता राजकुमार राजपूत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मार्ग में गड्ढे पड़े हैं। उनको जल्द भर कर ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें