फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क बनाकर किनारों को नहीं कराया समतल, चोटिल हो रहे लोग

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 3 सेंथल की सडक के किनारें समतल करना भूले अ​धिकारी
विज्ञापन
सेंथल। सेंथल-टांडा सादात मार्ग के निर्माण के बाद जिम्मेदार सड़क के किनारों पर मिट्टी डालना भूल गए। सड़क के ऊंची होने से आए दिन राहगीर गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 20 गांवों को जोड़ने वाले सेंथल-टांडा सादात मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2022 में किया गया था। मार्ग के निर्माण के बाद जिम्मेदार किनारों को मिट्टी से समतल करना भूल गए। इससे सड़क काफी ऊंची हो गई।
यह सिंगल मार्ग है और यहां भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। मार्ग पर भारी वाहन निकलने पर ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन सवारों को सड़क से नीचे उतरते समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

टांडा सादात निवासी अशफाक अहमद ने बताया कि यह सिंगल मार्ग है। बड़ा वाहन आने पर ई-रिक्शा नीचे नहीं उतर पाते हैं और पलट जाते हैं। कमर ने बताया कि इन गहरी पटरियों से सड़क पर चढ़ते समय अक्सर दोपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें