फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो पक्षों में विवाद, लटका बरात घर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। क्षेत्र की ग्राम गणेशपुर में विधायक निधि से बनाए जाने वाला बरात घर का निर्माण कार्य गांव के ही दो पक्षों में विवाद के बाद अधर में लटक गया है। दोनों ही पक्षों ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से मिलकर अपने-अपने इलाके में बरात घर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन




विकासखंड मझगवां इलाके के ग्राम गणेशपुर में विधायक निधि से एक बरात घर स्वीकृत हुआ है। यह बरात घर 22 लाख रुपये की लागत से बनाया जाना है। बताते हैं कि स्वीकृति के बाद गांव में ठेकेदार ने निर्माण कार्य के लिए नींव की खोदाई करना शुरू कर दी। तभी गांव के ही दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उसे दूसरी तरफ बनाने की बात कहने लगे। इस पर ठेकेदार ने जिस स्थान पर नींव खोदी है। उसी पर प्रस्तावित होना बताकर काम जारी रखा, लेकिन गांव वालों के प्रबल विरोध के आगे ठेकेदार को काम रोकना पड़ा।



इधर, मंत्री ने दोनों पक्षों में समझौता होने तक बरात घर का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। वहीं, ठेकेदार कैलाश ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद है। विवाद सुलझाने के बाद ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें