फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा पुलों के पास बाढ़ से कटी सड़कों की 14 लाख से होगी मरम्मत

विज्ञापन
गोरा लोकनाथपुर और मीरगंज सिरोली रोड़ की टूटी सड़कें
विज्ञापन
मीरगंज। तहसील क्षेत्र की जनता के लिए राहत भरी खबर आई है। रामगंगा पुलों के पास बाढ़ से कटी सड़कों की मरम्मत जल्द होगी। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। पीडब्ल्यूडी जल्द काम शुरू करेगा।
विज्ञापन

बीते वर्ष की बाढ़ में रामगंगा नदी के किनारे बने दोनों पुलों के पास सड़कें कट गई थीं, जिससे ग्रामीणों को मीरगंज से सिरौली, आंवला और आसपास के इलाकों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मीरगंज–सिरौली मार्ग पर बने रामगंगा पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए शासन ने 14 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
गुलड़िया–गोरा लोकनाथपुर मार्ग की सुधार के लिए 3.59 लाख की धनराशि
गुलड़िया–गोरा लोकनाथपुर मार्ग पर बने पुल के पास सड़क सुधार कार्य के लिए 3 लाख 59 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। दोनों मार्गों की मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी के तहत कराया जाएगा। बीते वर्ष आई बाढ़ के दौरान तेज बहाव में पुलों के दोनों ओर की मिट्टी और सड़क का हिस्सा बह गया था। इससे पुल से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया था। यहां कई बार वाहन फंसे और छोटे हादसे भी हुए। गोरा लोकनाथपुर के ग्रामीणों ने बार-बार मरम्मत की मांग उठाई थी। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद इलाके में खुशी की लहर है।
विज्ञापन



दोनों स्थानों की मरम्मत के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- कुलदीप कुमार, जूनियर इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
-
100 से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ



स्थानीय बाबूराम कश्यप, प्रमोद शर्मा, गीता राम, रामपाल का कहना है कि इन मार्गों की मरम्मत लंबे समय से रुकी थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मीरगंज तहसील क्षेत्र के कपूरपुर, समसपुर, गोरा लोकनाथपुर, बहरोली, करौरा और आसपास के 100 से अधिक गांवों के लोगों को आंवला जाने के लिए बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें