फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्लास्टिक कचरे से बनेगी सड़क, जलभराव में भी होगी टिकाऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएपी के तहत नए साल में शुरू होगा सड़कों का निर्माण
विज्ञापन

बरेली। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) के तहत नगर निगम को 747.47 लाख रुपये का बजट मिला है। निगम इस रकम से प्लास्टिक कचरे से सड़कें बनाएगा। पहले चरण में शहर की छह सड़कों को चुना गया है। नए साल में इनका निर्माण शुरू करने की तैयारी है। ये सड़कें ध्वनि और वायु प्रदूषण रोकने में भी सहायक होंगी।
नगर निगम के एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि शहर से रोजाना करीब 450 टन कचरा निकलता है। इसमें 270 किलोग्राम तक सिंगल और मल्टी यूज प्लास्टिक प्लास्टिक कचरा होता है। इसमें से तीन फीसदी यानी करीब आठ किग्रा प्लास्टिक कचरा ही सड़क निर्माण के लिए उपयोगी होगा। अन्य सड़कों की तुलना में प्लास्टिक कचरे से बनीं सड़कें ज्यादा टिकाऊ होती हैं। प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल सड़कों की ऊपरी परत में किया जाता है। इन सड़कों पर जलभराव का भी असर नहीं पड़ता। इनके रखरखाव और मरम्मत की लागत भी कम होती है। पारंपरिक डामर की सड़क की तुलना में ये ज्यादा बोझ सह सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा निर्माण
- वार्ड 67 राजेंद्रनगर में 168.96 लाख की लागत से ग्रोवर की कोठी से डीजेपी स्कूल तक व गुलमोहर पार्क कॉलोनी में मुख्य मार्ग तक।

- वार्ड 23 इंद्रानगर में 162.96 लाख की लागत से श्री बांके बिहारी मंदिर के सामने और वुडरो स्कूल वाली गली तक।

- वार्ड 26 : कुर्मांचलनगर में 94.31 लाख की लागत से सनसिटी कॉलोनी के डी ब्लॉक में मुख्य मार्ग से लिंक गलियों में सनसिटी विस्तार होते हुए नार्थ सिटी एक्सटेंशन तक।

- वार्ड 29 में 104.82 लाख की लागत से साईं धर्मकांटे से सड़क के दोनों ओर साइड पटरी व सड़क, लिमरा प्लाईवुड से जीएन सिटी कॉलोनी गेट तक।
- वार्ड 27 में 216.42 लाख की लागत से मथुरापुर चौराहे से बंडिया मोड़ तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें