फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजूपुर से शहबाजपुर तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। सड़क न बनने के कारण लंबे समय से दुश्वारियां झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने गन्ना विभाग से पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर की गई राजूपुर से शहबाजपुर गांव तक की सड़क बनाने की मंजूरी देने के साथ निर्माण पर व्यय होने वाली राशि भी जारी कर दी है। पीडब्ल्यूडी जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करा देगा।
विज्ञापन

बिशारतगंज-चाढ़पुर मार्ग के गांव राजूपुर से शहबाजपुर तक की 550 मीटर सड़क लगभग आठ वर्ष पूर्व गन्ना विभाग ने बनाई थी। मरम्मत के अभाव में सड़क की हालत धीरे-धीरे ऊबड़-खाबड़ होती गई। गहरे गड्ढे बनने के साथ कुछ जगह सड़क का वजूद ही खत्म हो गया। संवाद
प्रतिदिन हजारों लोगों का यहां से होता है आवागमन
इस सड़क से होकर बिशारतगंज कस्बे के अलावा दर्जन भर से अधिक गांवों के लोगों का बरेली आना-जाना होता है। वर्ष 2024 में योगी सरकार ने गन्ना विभाग की सभी सड़कों को पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर सड़क बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पीडब्ल्यूडी ने सड़क नवीनीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन ने सड़क निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें