फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद बनना शुरू हुई बरेली कॉलेज के सामने सड़क

विज्ञापन
श्यामगंज मार्ग पर खुले पड़े डिप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सीवर खोदाई का काम पूरा होने के बाद अब तक खुदी पड़ी थी

बरेली। सीवर खोदाई का काम पूरा होने के करीब डेढ़ साल बाद बरेली कॉलेज के सामने सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। सड़क बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले कालीबाड़ी से ही सीवर खोदाई का काम शुरू हुआ था। यहां खोदाई के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने सड़क पर काम चलता रहा। करीब छह माह पहले श्यामगंज से कालीबाड़ी रोड और नगर निगम कार्यालय के सामने तो सड़क निर्माण कर दिया गया था लेकिन बरेली कॉलेज के सामने सड़क निर्माण नहीं हुआ था। रोडवेज की तरफ जाने वाला रास्ता भी नाला निर्माण के चलते करीब तीन माह तक बंद रहा था। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया गया है। बुधवार तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें