फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब धूल उड़ाई तो नगर निगम वसूलेगा 50 हजार रुपये

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन के अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

बरेली। मंगलवार को नेशनल क्लीन प्रोग्राम की ओर से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। पर्यावरण में सुधार के लिए अपर मुख्य सचिव ने सभी को सख्त निर्देश दिए। कहा, शहर में निर्माण संस्थाएं यदि मानक के अनुसार काम नहीं कर रही हैं तो उन पर जुर्माना किया जाए। बैठक में मुरादाबाद, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर और झांसी समेत अन्य शहरों के निगम अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि बैठक में धूल उड़ाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्यों में ग्रीन नेट न लगाने और पानी का छिड़काव न करने वालों से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम बरेली की ओर से बैठक में बताया गया कि नगर में धूल वाले स्थानों पर एक महीने से एंटी स्मोग गन से छिड़काव किया जा रहा है। पीलीभीत और मिनी बाईपास के साथ ही इज्जतनगर रोड की तरफ पौधरोपण के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। निगम ने 70 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें