चारों पर आरोप यह भी है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के मैदान में नगर निगम ने जो ईंटें लगवाई थीं, उनके उखेड़कर सड़क बनवाई और कालेज के खाते से रुपये निकाल लिए।
काजी अलीमुद्दीन हैदर, सीनियर नायब सदर, बोर्ड ऑफ कंट्रोल पुराना शहर और काजी मोहम्मद इसरार नायब सेक्रेटरी, नाहर खां स्ट्रीट बदायूं ने बताया कि दा लोकल आल इंडिया मुस्लिम एजूकेशन कांफ्रेस का कार्यालय इस्लामियां इस्लामियां में है। यह सोसायटी एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज, इस्लामियां गर्ल्स कालेज, बेसिक स्कूल और मांटेसरी स्कूल को संचालित कर ती है। सोसायटी का बोर्ड ऑफ कंट्रोल सुप्रीम गवर्निग कंट्रोल बाड़ी है। सोसायटी की प्रबंध समिति तीन साल के लिए बोर्ड ऑफ कंट्रोल द्वारा चुनी जाती है। 18 जून 2008 को प्रबंध समिति के चुनाव में अजीज को अध्यक्ष, शकील हुसैन को सचिव, सैयद कमर अली को कोषाध्यक्ष चुना गया था। प्रबंध समिति का 17 जून 2011 को कार्यकाल समाप्त हो चुका है। उसके बाद से कोई चुनाव नहीं हुआ है। प्रबंध समिति ब्लैक लिस्ट हो गई है। सोसायटी की इस्लामियां और इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में 100 दुकान और उनके पीछे गोदाम हैं। इसका लगभग 65 हजार रुपये किराया आता है। इसके अलावा दुकानों की पगड़ी आदि से भी आमदनी है। प्रबंध समिति ही इस रकम को वसूलती है। उसे बैंक खाते में जमा कराना होता है। प्रबंध समिति पिछले साढ़े छह साल से सोसायटी के धन और संपति को खुर्द बुर्द कर रही है। 9 अगस्त 2012 और 7 दिसंबर 2013 को सोसायटी के बोर्ड ऑफ कंट्रोल की पूर्व अनुमति के बिना खाते से सात लाख 50 हजार रुपये बदनीयती से निकालकर बांटकर हड़प लिए हैं। अजीज अहमद इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज के तथाकथित प्रबंध हैं, प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष कमर अली एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज के कथित प्रबंधक है। इन लोगों ने प्रबंध समिति के सचिव शकील हुसैन से सांठगांठ करके विद्यालयों के विकास के नाम पर अनाधिकृत रूप से हड़प लिए हैं। कई दुकानों की किराएदारों की किराएदारी बदल दी गई है। किराएदार संजय इंटर प्राइजेज और अमर दीप आटो मोबाइल की छत पर रकम लेकर दो मंजिला इमारत बनवा दी और उससे रुपये लेकर हड़प लिए। एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज कैमिस्ट्री लैब के पीछे की जगह एक दुकानदार को मोटी रकम लेकर दे दी। जिसका कोई हिसाब किताब नहीं है। लोहे के एंगिल भी निकालकर बेच दी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा लगाई गई ईंटों से कालेज में सड़क बनवा ली और समिति के खाते से पैसा निकाल लिया। कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ सीओ की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में इन आरोप की जांच एसएसपी ने सीओ को सौंपी थी।