फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता जी कह रहे हैं चार कट तो छोड़ ही दो

Mon, 09 Mar 2015 01:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सौ फुटा रोड के डिवाइडर में कट छोड़ने का मामला अभी सुलझा नहीं है। पहले 18 सौ मीटर लंबी सड़क पर डिवाइडर में सात कट छोड़े गए थे। लोगों ने विरोध किया तो सारे कट बंद करने का निर्णय लिया गया। अब फिर पीडब्ल्यूडी पर कुछ नेता सौ फुटा रोड पर कम से कम चार कट छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास से डेलापीर मंडी मार्ग तक सौ फुटा रोड लंबे आंदोलन के बाद बन पाई। निर्माण का काम करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी ने 31 मार्च तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अगले माह सड़क का उद्घाटन कराने की भी तैयारी चल रही है। राजनीतिक दबाव में पहले इस रोड पर डिवाइडर में पीडब्ल्यूडी ने फैज अस्पताल, पेट्रोल पंप, साक्षी बिल्डर, वीर सावरकर नगर चौराहा, बारातघर के सामने सात कट छोड़ दिए थे। लोगों का विरोध शुरू हुआ तो सारे कट बंद किए जाने लगे। पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों के मुताबिक अब फिर डिवाइडर में कम से कम चार कट छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।

सौ फुटा रोड पर जरूरत से ज्यादा कट छोड़ना उचित नहीं है। उच्चाधिकारियों के भी यही निर्देश हैं। इस पर सोचसमझकर ही निर्णय लिया जाएगा। -नूर मोहम्मद, प्रभारी एक्सईएन पीडब्ल्यूडी 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें