फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा रोकने को मिला ‘आधार’

Sun, 08 Mar 2015 02:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले शिक्षा सत्र से छात्रवृत्ति योजनाओं और बोर्ड परीक्षा में रजिस्ट्रेशन के फर्जीवाड़े पर अंकुश लग जाएगा। यह अंकुश लगाएगा आधार कार्ड। अब कक्षा नौ और उससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिले के समय हर छात्र के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा। एडमिशन के आवेदन पत्र में आधार कार्ड संख्या लिखने का कालम बढ़ा दिया गया है। प्रशासनिक सुधार आयोग की सिफारिश के बाद जरूरी तैयारियों के साथ सरकार ने इसे अगले शिक्षा सत्र में लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में एक छात्र का दो स्थानों पर रजिस्ट्रेशन, छात्रों के पंजीकरण में गोलमाल कर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति में घोटाले का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक सुधार आयोग ने सरकार से नौ और उसके ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए आधार कार्ड संख्या को जरूरी करने की सिफारिश की है। कालेज प्रबंधन को इन फार्मों का ब्यौरा आनलाइन करना होगा। रजिस्ट्रेशन, शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति का डाटा इससे संबद्ध करना होगा। इससे यूपी बोर्ड में छात्रों का दो बार रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा। आयोग की इस सिफारिश पर माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग ने अपनी सहमति दे दी है। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें