फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परसाखेड़ा गौटिया में सड़क का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल से ग्रामीण कर रहे थे मांग, 28 हजार आबादी वाले तीन गांवों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

बरेली। परसाखेड़ा गौटिया, गोकिलपुर व नई बस्ती गांव में 625.9 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण मंगलवार को शुरू हो गया। इससे तीन गांवों के 28 हजार लोगों को राहत मिलेगी। ग्रामीण सात वर्षों से संपर्क मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे। वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके लिए पहल की गई।
नदौसी वार्ड के तीनों गांवों के ग्रामीण वर्ष 2018 से सड़क की मांग कर रहे थे। मंगलवार को निगम की टीम जेसीबी लेकर रास्ते की जमीन को समतल करने पहुंची। इंजीनियरों ने काम शुरू कराया। अधिकारियों ने इंटरलॉकिंग सड़क डालने के लिए 47 लाख के टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि टीम को भेजकर काम शुरू कराया गया है। रोड को समतल किया जा रहा है। इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें