फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीबाड़ी में सड़क बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
कालीबाड़ी के पास खुदी पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

श्यामगंज चौकी से रोलिंग शुरू कर काफी आगे तक पहुंचे
विज्ञापन

चौकी चौराहा पर जाम से राहत मिलने के जल्द आसार नहीं

बरेली। कालीबाड़ी में पहले खोदाई और फिर बारिश के बाद दलदल जैसे हालात से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने के आसार हैं। यहां पत्थर बिछाकर सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है, हालांकि चौकी चौराहे पर लोगों को अभी काफी समय जाम से जूझना होगा। यहां सीवर लाइन के लिए खोदाई का काम अब पीडब्ल्यूडी कार्यालय से आगे बढ़ गया है।
विज्ञापन

कालीबाड़ी में घरों में सीवर कनेक्शन भी दिया जा रहा है। इसी के साथ सड़क पर रोलिंग शुरू कर दी गई है। गुरुवार को श्यामगंज चौकी के काफी आगे तक रोलिंग का काम कर लिया गया। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि जनवरी के अंत तक श्यामगंज से बरेली कॉलेज तक रोलिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नगर निगम रोड पर रोलिंग शुरू कर दी जाएगी। उधर, चौकी चौराहे से पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई की जा रही है। तेजी से खोदाई के लिए यहां दो जेसीबी लगाई गई हैं। गुरुवार को आईएमए कार्यालय गेट के आगे बैरिकेडिंग कर दी गई है। हालांकि यहां खोदाई बढ़ने के साथ ही कंपनी गार्डन से ही ट्रैफिक एक ही तरफ आ-जा रहा है। इससे चौकी चौराहे पर ट्रैफिक का लोड बढ़ता जा रहा है। इससे अब यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें