बारिश में बनाई जा रही है सीसी रोड।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
1.39 करोड़ की लागत से हो रहा सीमेंटिड रोड का निर्माण
बरेली। जलभराव के बीच ही संजयनगर श्मशान भूमि से त्रिमूर्ति चौराहे तक सीमेंटिड सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। आनन-फानन में बनाई जा रही सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है।
1.39 करोड़ से बन रही इस सड़क के निर्माण में बरती जा रही धांधली की कुछ लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत भी की है। उनका कहना है कि संजयनगर में इस समय जलभराव है। इसके बावजूद सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में अवर अभियंता नागेंद्र शर्मा का कहना है कि अभी काम शुरू नहीं किया गया है। सड़क पर पहले से काफी गड्ढे हैं। उन्हें भरने का काम किया जा रहा है। गड्ढे भरने के बाद सड़क बनाई जाएगी।