फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैलाश गिरि मढ़ी रामगंगा पुल के पास धंसी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र में कैलाश गिरि मढ़ी रामगंगा नदी पर बने पुल के नजदीक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क में गड्ढे पड़ने से आवागमन में मुश्किलें बढ़ गई हैं। बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

यह मार्ग मीरगंज को सिरौली से जोड़ता है। रोजाना हजारों लोग इस रास्ते से गुजरते हैं। सड़क में गड्ढे पड़ने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की गई। लोगों ने मांग की है कि जब तक मरम्मत पूरी नहीं होती, तब तक संकेतक बोर्ड लगाने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें