फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल में चार साल की बच्ची पर बंदरों का हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। खंजनपुर गांव में सोमवार को स्कूल गई चार साल की बच्ची पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने सीएचसी पर ले जाकर बच्ची का उपचार कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अरविंद की चार वर्षीय पुत्री विभा सोमवार को स्कूल पहुंची। वह वहां आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रही थी। तभी बंदरों ने हमला कर बच्ची के पैर में काटकर उसे घायल कर दिया। हालांकि इस दौरान शिक्षकों ने बंदरों को भगाया। परिजनों ने फरीदपुर सीएचसी में बच्ची को ले जाकर टीका लगवा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले भी गांव की ही 12 वर्ष की बालिका को बंदरों ने घायल कर दिया था।

बंदरों को गांव में छुड़वाने का लगाया आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि शहरों से बंदरों को पकड़वाकर उन्हें जंगलों में नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़ा जाता है, जिससे ग्रामीणों को बंदरों के आतंक से दिक्कत हो रही है। ये बंदर घरों में भी महिलाओं और बच्चों पर हमला कर देते हैं। गांव के पास खेतों में फसल को भी नुकसान करते। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़ नगर पंचायत प्रशासन से जंगल में छुड़वाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें