फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बनने के दो माह बाद ही टूट गई सड़क, जलभराव बढ़ा रहा मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर बाग (वार्ड-35) की राधेश्याम एन्क्लेव में लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। कुत्तों का भी आतंक है। यहां नगर निगम की ओर से दो महीने पहले बनाई गई सड़क टूट गई है। इस वजह से आवागमन में भी दिक्कतें आ रही हैं। नाला भी नहीं बना है।
विज्ञापन

ये समस्याएं रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित वार्ड संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने साझा कीं।
राधेश्याम एन्क्लेव सोसाइटी के अध्यक्ष घीशू खान ने बताया कि पार्क में झाड़-झंखाड़ की सफाई समय पर नहीं होती है। इससे बच्चों को खेलने में दिक्कतें आती हैं।
सचिव पीके खरे ने बताया कि श्यामगंज, रानी अवंतीबाई कॉलेज का पानी कॉलोनी में आता है। इससे जलभराव हो रहा है। अखिल रस्तोगी ने बताया कि कुत्तों का आतंक इस कदर है कि कॉलोनी में पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों के खंभे काफी दूरी पर होने के कारण कई जगहों पर बीच में अंधेरा रहता है। वरुण खंडेलवाल ने बताया कि विकास भवन के पास रोड के दोनों तरफ टाइल्स नहीं हैं। इससे रोड टूट रही है। लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें