फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुरादाबाद मंडल मुख्यालय से जंक्शन की 24 घंटे निगरानी शुरू

Mon, 19 Oct 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरेली। यात्री सुविधाओं समेत सुरक्षा बंदोबस्त के लिहाज से अब मुरादाबाद मंडल मुख्यालय से बरेली जंक्शन की 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को मंडल मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। स्थानीय स्तर पर कोई कमी पाए जाने पर उसे दूर भी किया जाएगा।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मंडल ने रेल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों की चौबीसों घंटे निगरानी के लिए कंट्रोलरूम स्थापित किया गया है। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने शनिवार को इसका निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। सीनियर डीसीएम ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की आवाजाही, प्लेटफॉर्म और अन्य यात्री क्षेत्रों की गतिविधियों पर ध्यान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यवस्था से किसी भी असामान्य गतिविधि पर तुरंत ध्यान दिया जा सकेगा। कंट्रोलरूम के जरिये विभिन्न स्टेशनों पर चल रही गतिविधियों की केंद्रीकृत निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें