फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गूंजा सड़क-बिजली का मुद्दा, जनप्रतिनिधि बोले-अभियंता नहीं रिसीव करते कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सड़कों की बदहाली और फेल बिजली व्यवस्था का मुद्दा शनिवार को विकास भवन सभागार में फिर गूंजा। शाम को आयोजित समन्वय बैठक में जनप्रतिनिधियों कहा कि अभियंता कॉल ही रिसीव नहीं करते। एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि पीरबहोड़ा और राजेंद्रनगर क्षेत्र में शुक्रवार को रात दस बजे बिजली गुल हुई तो शनिवार शाम चार बजे आई। उन्होंने अभियंताओं को कॉल की तो हर बार एक-दो घंटे में आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन मिला। इसके बाद किसी ने कॉल रिसीव ही नहीं की। इस पर अभियंताओं ने सफाई दी। डीएम ने अभियंताओं से कहा कि गर्मी से पहले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए। बिजली लाइनों को ठीक कराया जाए। अगली बैठक में इसकी रिपोर्ट लेकर आएं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद छत्रपाल गंगवार ने व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। भदरख और मुड़िया उधौ के बीच टूटे पुल का मुद्दा फिर से उठा। डीएम ने कहा कि जिला पंचायत एनओसी देगा और इस पुल को अब लोक निर्माण विभाग बनवाएगा। सांसद ने पिछली बैठक का हवाला देते हुए सड़क चौड़ीकरण का मामला उठाया तो पीडब्ल्यूडी के अफस्र नदारत मिले। नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्या ने दलेलनगर से मेथी होते हुए क्योंलड़िया मार्ग व बरखन से खतोआ जिगनिया रोड के बदहाल होने का मामला उठाया। जिलाधिकारी ने जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। ब्यूरो

मैंने जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर अधिकारियों से जवाब मांगा। साथ ही बाढ़ से बचाव के कार्य समय से कराने के लिए कहा। गेहूं की सरकारी खरीद की सुचारु रखने का निर्देश दिया। - छत्रपाल गंगवार, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन



ये मुद्दे भी उठे
- धौरौरा माफी व डोहरा में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।
- एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने अस्पतालों की मनमानी का मुद्दा उठाया।

- शहर विधायक के प्रतिनिधि ने कुत्तों से हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें