उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ने पुलिस टीम को टक्कर मार दी। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक इंस्पेक्टर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे पुलिस टीम रामपुर सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान रामपुर की ओर से आ रही बेकाबू डीसीएम ने बैरियर तोड़कर चेकिंग टीम को टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश को बरेली स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि घायल इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के वक्त प्रवासी मजदूरों की चेकिंग की जा रही थी।