फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में सड़क हादसा: महाकुंभ से लौट रही बस हाईवे पर खड़ी ट्रॉली से टकराई, ऋषिकेश के 16 श्रद्धालु घायल

Tue, 11 Feb 2025 09:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

उत्तराखंड के ऋषिकेश के रहने वाले श्रद्धालु महाकुंभ से लौट रहे थे। उनकी बस बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत 16 श्रद्धालु घायल हो गए। 
विज्ञापन
पंक्चर ट्रॉली पर लदा था गन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसा हो गया। महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस नेशनल हाईवे पर ठिरिया खेतल के पास रोड किनारे खड़ी गन्ना लदी पंक्चर ट्रॉली से टकरा गई। इससे चालक समेत 16 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने उनको खिरका सीएचसी भिजवाया। इस दौरान वहां जाम भी लग गया। पुलिस ने रोड को वन वे करके और ट्रॉली को क्रेन से सीधा कराकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

रविवार रात प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं से भरी बस उत्तराखंड के ऋषिकेश जा रही थी। फतेहगंज पश्चिमी के पास सोमवार रात साढ़े दस बजे गांव ठिरिया खेतल के सामने बस सड़क किनारे खड़ी गन्ने से भरी पंक्चर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में ऋषिकेश निवासी राजेश्वरी, विनीता नेगी, शामली निवासी अशोक राणा, देहरादून निवासी विमला देवी, माहेश्वरी, कांति देवी, लोकमाया, अनीता, नीलम कुमारी, चंद्रकला, हेमा देवी समेत 16 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को बस से बाहर निकालकर खिरका सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर चालक अशोक राणा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रा की संयोजक राजेश्वरी ने बताया वह सात फरवरी को सभी को ऋषिकेश से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कराने ले गई थीं। नौ फरवरी को स्नान के बाद रात में ही वे ऋषिकेश लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें