अभ्यर्थियों से अपील, एक दिन पहले पहुंचे
समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से एडीएम सिटी सौरभ दुबे की ओर से अपील की गई है। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि 27 जुलाई को परीक्षा के दिन कांवड़ यात्रा और हरियाली तीज के मद्देनजर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए अभ्यर्थी अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षा से एक दिन पहले ही पहुंचने का कष्ट करें। ताकि, परीक्षा के दिन किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती
परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ के दौरान किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शनिवार शाम से ही दोनों बस अड्डों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती के साथ कंट्रोल रूम भी काम शुरू कर देगा। किसी रूट पर परीक्षार्थियों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।