फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएलडीए ने शाहदाना ग्राउंड की चहारदीवारी का काम शुरू कराया

विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन
रेलवे की 36 एकड़ जमीन पर थे अवैध कब्जे, पिछले साल कराई गई थी कब्जामुक्त
विज्ञापन

बरेली। शाहदाना रेलवे ग्राउंड की जमीन पर शुक्रवार से रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने बाउंड्रीवाल निर्माण का काम शुरू कर दिया है। आरएलडीए ने यह जमीन कंस्ट्रक्शन कंपनियों को 99 साल की लीज पर दी है। रेलवे ग्राउंड में कॉमर्शियल और आवासीय योजना के तहत प्लाटिंग होगी।
विज्ञापन

चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रेल भूमि विकास प्राधिकरण कई साल से बरेली में शाहदाना ग्राउंड को विकसित करने लिए प्रयासरत है। सात साल पहले 36 एकड़ इस जमीन को रेलवे ने आरएलडीए को हस्तांतरित किया था। इसके बाद से लगातार यहां विकास की संभावनाएं तलाशी जा रही थीं। बीते दिनों आरएलडीए ने भूमि को 99 साल की लीज पर रिद्धि-सिद्धि कंस्ट्रक्शन लिमिटेड समेत तीन अन्य कंस्ट्रक्शन कंपनियों को 99 साल की लीज पर दे दिया। पहले चरण में 380 मीटर बाउंड्री बनाई जा रही है। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें