इंडियन मेडिकल एसोसिएशन प्रीमियर लीग सीजन-7 में रविवार को हुए कई मुकाबले
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन प्रीमियर लीग सीजन-7 में रविवार को कई मुकाबले हुए। दिन की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई। इसमें सभी 24 टीमों ने अपने-अपने विशिष्ट थीम सॉन्ग पर नृत्य करते हुए अनुशासन और जोश के साथ मैदान की परिक्रमा की। प्रतियोगिता में 16 फैमिली टीमें, चार महिला टीमें, दो किड्स टीमें और दो वेटरन टीमें शामिल रहीं।
फैमिली टीम श्रेणी में आरके सुपर किंग्स विजेता और चंद्रलोक चैलेंजर्स टीम उपविजेता रही। डॉ. अतुल गंगवार ने मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों खिताब जीते।
महिला वर्ग में डीजी विक्ट्री क्वींस विजेता बनीं, जबकि सार्थक आईवीएफ सुपरनोवास टीम उपविजेता रही। डॉ. नैन्सी भारद्वाज को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज (डायमंड रिंग) का खिताब दिया गया।
किड्स श्रेणी में एडवेंचर्स आद्या विजेता और अजय प्रतिमा लिटिल चैंप्स टीम उपविजेता रही। रियांश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वेटरन श्रेणी में प्रेसिडेंट इलेवन विजेता और सेक्रेटरी इलेवन उपविजेता रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार और विशिष्ट अतिथि बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए., नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, यूपी आईएमए प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. रवीश अग्रवाल और वाइस प्रेसिडेंट यूपी आईएमए जोन वन डॉ. मनदीप सिंह मौजूद रहे। संवाद