बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों के महत्वपूर्ण डाटा की अपलोडिंग का काम शिक्षकों की व्यस्तताओं के कारण निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो पाया है। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने स्कूलों से तत्काल स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2025-26 में यू डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों की प्रोफाइल का काम 25 नवंबर 2025 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कई स्कूलों ने यह कार्य अभी तक पूर्ण नहीं किया है।
इसको लेकर बीएसए डॉ. विनीता ने जिले के 26 विद्यालयों को चेतावनी दी है। कहा कि यदि स्कूल यू-डायस की प्रगति रिपोर्ट आठ दिसंबर 2025 तक प्रस्तुत नहीं की गई तो संबंधित प्रधानाध्यापक, शिक्षक व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।
वहीं, शिक्षक नेताओं ने बताया कि अधिकतर शिक्षक-कर्मचारी एसआईआर के काम में व्यस्त थे। इस वजह से डाटा अपलोड नहीं हो पाया। इसके लिए और समय देा चाहिए। संवाद