फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खड़ंजा निर्माण में धांधली, पीला ईंट लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। जिला पंचायत की ओर से डलवाए गए खड़ंजा में मानक के विपरीत घटिया साम्रगी का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत की गई है। एसडीएम ने मामले में संज्ञान लेते हुए बीडीओ रामपुर को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह डीएम की मौजूदगी में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में रामनगर विकास खंड के रम्पुरा भूड़ निवासी अधिवक्ता हरीश कठेरिया ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके गांव में साल भर पहले जिला पंचायत की तरफ से गांव की पूर्व दिशा से महाराज के थान तक करीब सवा किलोमीटर खड़ंजा का निर्माण कराया गया था। इसके निर्माण में ठेकेदार व जनप्रतिनिधि द्वारा सांठ-गांठ कर जमकर धांधली कर पीला ईंटों का इस्तेमाल किया गया था। धांधली करने वालों में से एक का ईंट-भट्ठा भी है।
उन्होंने बताया कि इस कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे थे। अब जब इसका निर्माण हुआ है तो आधा-अधूरा व मानक के विपरीत। उन्होंने चार महीने पहले भी संपूर्ण समाधान दिवस में इस मामले की शिकायत की थी, पर सुनवाई नहीं हुई। इधर, एसडीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ रामनगर को इसकी जांच करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें