फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इन बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित, हवालात की खिड़की काटकर हुए थे फरार

Fri, 01 Mar 2024 07:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

हवालात की खिड़की काटकर फरार हुए हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर की तलाश में 
एसओजी और पुलिस की पांच टीमें फर्रुखाबाद से लेकर उत्तराखंड तक दबिश दे रही हैं। मगर उनका कोई सुराग नहीं लग सका। अब एसएसपी ने दोनों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर सचिन सैनी और हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कोर्ट परिसर स्थित सदर हवालात की खिड़की के सरिया काटकर फरार हुए हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और गैंगस्टर सचिन सैनी का सुराग नहीं मिल सका है। एसएसपी ने दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


23 फरवरी की शाम कोतवाली के बिहारीपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और सीबीगंज के पस्तौर गांव निवासी गैंगस्टर सचिन सैनी हवालात की सरिया काटकर फरार हो गए थे। सचिन मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले का निवासी है। दोनों ही शातिर अपराधी और आपस में दोस्त हैं। 

अंकित पर दर्ज हैं 47 मुकदमे 
अंकित कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 47 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के घरों से लेकर रिश्तेदारों के घरों तक कई जगह दबिश दी लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। उनके परिचितों और दोस्तों के नंबर सर्विलांस पर लगाकर डिटेल जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मी हो चुके हैं निलंबित 
लापरवाही के मामले में दरोगा वीरेंद्र कुमार, सिपाही प्रांशू कुमार और रॉबिन निलंबित किए गए थे। उनकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। तीनों अगर मिलीभगत के दोषी पाए गए तो बंदियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में इनका नाम शामिल किया जा सकता है।

एसओजी और पुलिस की पांच टीमें फर्रुखाबाद से लेकर उत्तराखंड तक उनकी तलाश कर रही हैं। अब एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने दोनों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। प्रभारी एसएसपी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपियों की सटीक सूचना देने वाले को भी इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें