फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संशोधित... पराक्रम का हुआ सम्मान, पदक से नवाजे गए सेना के जांबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। असाधारण बहादुरी, समर्पण और राष्ट्र के लिए विशिष्ट सेवा के लिए रविवार को भारतीय सेना के जांबाजों को पुरस्कारों एवं पदकों से नवाजा गया। उत्तर भारत क्षेत्र के बरेली सैन्य स्टेशन परिसर में आयोजित मध्य कमान के अलंकरण समारोह में 20 जांबाजों की शौर्यगाथा सुनाई गई।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता (पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम) ने 11 सेना पदक (वीरता), तीन सेना पदक (विशिष्ट), छह विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) समेत 20 सैन्य कर्मियों को सम्मानित किया। 22 यूनिटों को असाधारण व्यावसायिकता और अद्वितीय उपलब्धियों के लिए जीओसी-इन-सी मध्य कमान यूनिट प्रशंसापत्र प्रदान किए।
सैनिकों के साहस की जानकारी दी तो पुरस्कार विजेताओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का हृदय गर्व और कृतज्ञता से भर गया। भारतीय सेना के सर्वश्रेष्ठ सैन्य अस्पतालों, ईसीएचएस पॉली क्लीनिक्स और मध्य कमान के फील्ड अस्पतालों की श्रेणियों में नौ अन्य पुरस्कारों के साथ ही स्वच्छ और हरित सैन्य स्टेशनों की श्रेणी के तहत विभिन्न सैन्य इकाइयों को नौ सूर्या ट्रॉफियां भी दी गईं।
विज्ञापन


सैनिकों के साहस और परिजन के योगदान को भी सराहा
लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने कर्तव्यों के प्रदर्शन में पुरस्कार विजेताओं के परिजनों के योगदान को सराहा। सभी रैंक, पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों से राष्ट्र सेवा में खुद को समर्पित करने का आग्रह किया। क्रमवार पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की और भारतीय सेना की उच्चतम परंपराओं को बनाए रखने में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।
इन्हें मिले सेना मेडल (वीरता)
लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक कुमार सिंह, बलिया, मेजर पुष्पिंदर सिंह वर्मा, मेजर तुफैल अहमद, लखनऊ, मेजर गोविंद सिंह, अल्मोड़ा, मेजर रामसागर पांडेय, गोरखपुर, कैप्टन विमान्यु त्यागी, नई दिल्ली, सेवानिवृत्त सूबेदार हरवीर सिंह, गौतमबुद्धनगर, हवलदार सुदेश कुमार, उधमपुर, नायक लोकिंदर शर्मा, कठुआ, जम्मू-कश्मीर, कार्यवाहक लांस दफादार राजेश कुमार, बेलागवी, कर्नाटक, पैराट्रूपर सुशील, करनाल, हरियाणा। बार टू सेना मेडल (वीरता) पंचकुला, हरियाणा के लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन कुमार सिंह को प्रदान किया गया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ और हरित सैन्य स्टेशन
- श्रेणी- एक (10 हजार से अधिक जनसंख्या) में सैन्य स्टेशन मुख्यालय महू, लखनऊ, बरेली।
- श्रेणी- दो (5 हजार से 10 हजार जनसंख्या) में सैन्य स्टेशन मुख्यालय वाराणसी, कानपुर, अवेरीपट्टी।
- श्रेणी- तीन (5 हजार से कम जनसंख्या) में सैन्य स्टेशन मुख्यालय लैंसडाउन, जमशेदपुर, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें