फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नैनो यूरिया उत्पादन वितरण की प्रगति पर की समीक्षा

विज्ञापन
इफको आंवला में परेड की सलामी लेते अध्यक्ष-संवाद
विज्ञापन
इफको आंवला। इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी तीन दिवसीय दौरे पर आंवला इकाई आए। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। नैनो यूरिया उत्पादन वितरण की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

सोमवार को इफको टाउनशिप में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। सुरक्षा कर्मियों ने उनको सलामी दी। अपने संबोधन में संघाणी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सबके लिए पावन अवसर और गर्व का विषय है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के प्रति समर्पण और कर्तव्य का भावना देता है। समीक्षा बैठक के बाद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट टीम और उनके खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। यहां आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी पत्नी गीता संघाणी व उपाध्यक्ष बलवीर सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान इकाई प्रमुख सत्यजीत प्रधान, महाप्रबंधक आरके शर्मा, महिला क्लब अध्यक्षा केतकी प्रधान, इम्प्लाइज यूनियन अध्यक्ष सुखदेव सिंह, महामंत्री गजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें