नवाबगंज/बरखन। तहसील नवाबगंज के ज्योरा मकरंदपुर में वर्षों से सरकारी भूमि पर चले आ रहे अवैध कब्जे को बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की टीम ने पहुंचकर हटवा दिया।
ज्योरामकरंदपुर गांव के लालाराम ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही ग्रामीण ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायत के बाद रिपोर्ट भी दर्ज हुई, लेकिन अवैध कब्जा को नहीं हटवाया जा सका।
इसी बीच संतराम का निधन हो गया और उनके पुत्रों ने उसी जमीन पर गन्ना व चरी की फसल बोकर कब्जा बनाए रखा। इस मामले में दुष्यंत प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया, जहां जमीन पर गन्ना व चरी की फसल खड़ी मिली। इसके बाद लेखपाल के माध्यम से कब्जेदारों को सात जनवरी तक जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया। बृहस्पतिवार को टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और ट्रैक्टर चलाकर अवैध कब्जा को साफ करा दिया।
चरी को ट्रैक्टर की मदद से मौके पर ही नष्ट कराया गया, जबकि गन्ने की फसल काटने के लिए कब्जेदारों को दो दिन का समय दिया गया। नायब तहसील शोभित चौधरी ने बताया कि सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने को लेकर नोटिस दिया गया था, लेकिन कब्जेदार ने कब्जा नही हटाया। राजस्व टीम ने सरकारी भूमि कब्जा हटवा दिया है। संवाद