बहेड़ी। आपसी रंजिश के दौरान हुई गाली-गलौज और मारपीट के बाद केशवपुरम फाटक पर फायरिंग होने से इलाके में खलबली रही। पीड़ित ने कुछ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कस्बे के केशव पुरम निवासी प्रशांत शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह जनवरी को वह मोबाइल फोन खरीदने के लिए पुराने रोडवेज स्थित एक शॉप पर जा रहा था। उसका दोस्त एक बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह उसको लेने के लिए रेलवे फाटक की ओर चला गया। इसी बीच उसे कुछ लोगों ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। वहां से जान बचाकर वह अपने घर की ओर भागा। वह अपने घर आ गया। इसी बीच आरोपी भी उसके घर पर आ धमके और मारपीट करने लगे। उसको गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। उसके विरोध पर फायरिंग कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पचपेड़ा निवासी सूर्या कुर्मी, लक्ष्मीपुर निवासी देवेंद्र गंगवार, मुरारपुर निवासी नरेंद्र, मंडी वाली गौटिया निवासी रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद