फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी को नोटिस जारी: आबिद अली ने कहा था- आंवला का मालिक हूं...; सांसद को बताया टायर पंक्चर वाला

Mon, 15 Apr 2024 06:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ विवादित बयान देकर बसपा प्रत्याशी आबिद अली घिर गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने आबिद को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आचार संहिता के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी आबिद अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप पर विवादित बयानबाजी के आरोप में बसपा प्रत्याशी आबिद अली को नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी कर उनसे 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि जवाब न मिलने व संतोषजनक न होने पर आचार संहिता उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल, आंवला संसदीय क्षेत्र के गांव मनौना में बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने सभा को संबोधित किया था। इस सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें आबिद अली कह रहे हैं कि मैं आंवला का मालिक हूं। आंवला की सीमा में घुसने को तरस जाओगे। तुम्हारी गाड़ी बिना हमारी मर्जी के आंवला की सड़कों पर चल नहीं पाएगी कश्यप जी...। वह आगे होश में रहने की बात कहते हैं। यह भी कहा कि धर्मेंद्र कश्यप तुम अब सांसद नहीं हो तुम भी प्रत्याशी हो और हम भी प्रत्याशी हैं। आबिद अली ने भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की। 

विज्ञापन

नोटिस में ये कहा गया 
बसपा प्रत्याशी की बयानबाजी पर रिटर्निंग ऑफिसर/मुख्य विकास अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि 10 अप्रैल को गांव मनौना में एक नुक्कड़ सभा की गई थी, जिसमें आबिद अली द्वारा भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के विरूद्ध व्यक्तिगत टिप्पणी नसबंदी करने, तुम अच्छे खानदान से नहीं हो, तुम टायर पंचर वाले हो, आंवला के मालिक हम हैं, तुम्हारी गाड़ी घुसने नहीं देंगे आदि टिप्पणी की गई है। उपरोक्त व्यक्तिगत टिप्पणी आदर्श आचार संहिता के विरुद्ध हैं। इस संबंध में बसपा प्रत्याशी से 48 घंटे में जवाब मांगा गया है।  संतोषजनक जवाब न मिलने पर आचार संहिता के तहत उन पर कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें