फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार के 1.18 लाख लौटा दिए पर 50 हजार फिर भी बाकी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर बारादरी पुलिस ने सूदखोर महिला के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

व्यापारी का आरोप दुष्कर्म के मामले में फंसाने की भी कोशिश कर चुकी है महिला
बरेली। लॉकडाउन में व्यापारी गुरुचरन सिंह ने एक महिला सूदखोर से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उसे मय ब्याज के साठ हजार लौटाने थे लेकिन अब तक वह 1.18 लाख रुपये दे चुके है, लेकिन महिला 50 हजार रुपये फिर भी बकाया बता रही है। रुपये न देने पर व्यापारी को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर चुकी है। अदालत के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर निवासी गुरुचरन साबुन व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि सिकलापुर निवासी एक महिला से एक जुलाई, 2020 को उन्होंने 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उस समय तय हुआ था कि 15 हजार रुपये की चार किस्तों में वह रुपये लौटा देंगे। यह करार एक अन्य महिला की मध्यस्थता में हुआ था। गुरुचरन का कहना है कि 19 अगस्त, 2020 से 15 जनवरी, 2021 तक उन्होंने 66 हजार 500 रुपये महिला के खाते में जमा कर दिए, लेकिन वह और रकम की मांग करती रही। धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा देगी। घबराकर व्यापारी ने 51 हजार 500 रुपये और दे दिए।
विज्ञापन

व्यापारी का आरोप है कि महिला उनसे 50 हजार रुपये और मांग रही है। बीती 18 जून को वह उनकी दुकान पर पहुंची और रुपये देने को कहा। मना करने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए दुकान के अंदर घुस गई और शटर गिरा दिया, लेकिन इससे पहले ही वह दुकान के बाहर आ गए। महिला गल्ले में रखे 17 हजार रुपये मोबाइल निकाल कर ले गई। व्यापारी ने इसकी शिकायत बारादरी थाने और एसएसपी कार्यालय में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अदालत में वाद दायर किया। अदालत के आदेश पर बारादरी पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दो दरोगा ने थाने बुलाकर बैठा लिया व्यापारी को, मांगे दो लाख
व्यापारी गुरुचरन सिंह ने इस मामले में महिला के साथ ही बारादरी थाने की महिला दरोगा समेत दो दरोगा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इसका जिक्र उसने अदालत में लिखित शिकायत में भी किया है। व्यापारी का कहना है कि बारादरी पुलिस ने उसकी शिकायत पर तो कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि महिला कि शिकायत पर उसे थाने बुलाकर बैठा लिया। वहां दरोगा ने मामला रफा-दफा कराने के नाम पर दो लाख रुपये मांगे। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि महिला दरोगा का दूसरे थाने में तबादला हो गया है, जबकि दूसरे दरोगा अभी थाने में हैं। शिकायत मिलने पर व्यापारी को थाने बुलाया गया था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच में साक्ष्य जुटाकर उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें