फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद्य निरीक्षक बनकर उगाही करते सेवानिवृत्त तहसीलदार व उनके तीन साथियों की खुली पोल, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बरेली)। सेवानिवृत्त तहसीलदार और उसके तीन साथियों को फर्जी खाद्य निरीक्षक बनकर मिठाई दुकानदारों से उगाही करते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस ने इन्हें आंवला थाने भेज दिया। चारों के खिलाफ आंवला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रामनगर के अजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मुख्य स्टैंड पर चौकी के सामने उनकी मिठाई की दुकान है। दोपहर में दुकान पर एक कार हूटर बजाते हुए पहुंची। इसके शीशे पर पीसीएस लिखा था। नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो भी था। कार सवारों ने खुद को खाद्य विभाग में कार्यरत बताकर मिठाई का नमूना भरने की धमकी दी। नमूना न भरने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की। अजय ने दो हजार रुपये में मामला निपटाया।
इसके बाद यही गाड़ी हरदासपुर गांव पहुंची और इसमें बैठे लोग वहां तीन अन्य मिठाई दुकानदारों से भी उगाही करने लगे। अजय को शक हुआ और उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, तब पता लगा कि ऐसी कोई टीम इलाके में नहीं भेजी गई है। शक पक्का होने पर अजय अपनी गाड़ी से हरदासपुर पहुंचे और दूसरे दुकानदारों को भी सच बताया।
विज्ञापन

पोल खुलते ही आरोपी भागने लगे, इसकी सूचना दुकानदारों ने हरदासपुर पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने घेराबंदी कर सिरौली थाने के सामने सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर उनकी गाड़ी को रोक लिया। आरोपियों ने गाड़ी मोड़कर अन्य रास्तों से भागने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके। जांच में पता चला कि गाड़ी में बैठे बुजुर्ग सेवानिवृत्त हैं। वह आंवला में भी तैनात रहे हैं। अन्य तीन आरोपियों में भमोरा थाने के गांव झिंझरी निवासी मुकेश यादव, बरेली सुभाष नगर बीडीए कॉलोनी निवासी सुनीत उपाध्याय और सुभाष नगर के ही मोहल्ला गणेशनगर निवासी रजनेश कुमार हैं।

अजय कुमार की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ आंवला थाने में मामला दर्ज किया गया है। सेवानिवृत्त तहसीलदार बेहद कमजोर व बीमार है। पुलिस आरोपियों से और भी जानकारी कर रही है कि उन्होंने पहले भी कब कहां घटनाएं की हैं। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें