फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित मकान का सौदा कर रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने हड़पे तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विवादित मकान का सौदा कर रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने तीन लाख रुपये ले लिए। जब मकान पर मुकदमा चलने की बात पता चली तो खरीदार ने सौदा निरस्त कर दिया। अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी रुपये नहीं लौटा रहा। उसे पुलिस का रौब दिखा रहा है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

इज्जतनगर सेवाधाम कॉलोनी के रहने वाले मोहित राठौर का कहना है कि उन्होंने सीबीगंज के रहने वाले एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी से उसके मकान का 10 लाख में सौदा किया था। तीन लाख रुपये एडवांस दे दिए। बैनामा कराने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। जानकारी करने पर पता चला कि मकान पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। मोहित ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी से रुपये वापस मांगे तो उसने पुलिस से मिलकर दबाव बनवाना शुरू कर दिया। 12 दिसंबर को सीबीगंज थाने से मोहित के पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, वह थाने आ जाए। मोहित का कहना है कि 27 दिसंबर को वह अपने निजी काम से रामपुर रोड की तरफ गए थे। वहां बिना नंबर की कार से आकर आरोपी और उसके परिवार वालों ने उन्हें पकड़ लिया व रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चार जनवरी को इज्जतनगर थाने की एक चौकी का इंचार्ज और दो सिपाही उन्हें पकड़कर चौकी ले गए। काफी देर तक उन्हें बैठाए रखा। बाद में एक कागज पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ दिया। मोहित ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें