बुद्धिजीवी बोले- युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर शहर के बुद्धिजीवियों ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं सकता। युद्ध से देश की प्रगति बाधित हो जाती है और अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान होता है। कुछ दिन और युद्ध चलता तो पाकिस्तान बर्बाद हो जाता। पड़ोसी देश को चाहिए कि वह आतंक का रास्ता छोड़कर अपने विकास पर ध्यान दे।
चिकित्सक डॉ. भारती सरन ने कहा कि युद्ध की परिस्थितियां सैनिकों के परिवार के लिए काफी असहज करने वाली थीं। युद्ध किसी भी देश के लिए अच्छा नहीं होता। बरेली कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं। हमने शक्ति प्रदर्शन किया है। आतंकी वारदात को एक्ट ऑफ वॉर माना जाना महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें- UP News: 'पत्नी ने धोखा दिया...', यह लिखकर युवक ने दी जान, कमरे में लटका मिला शव
उद्यमी शारदा भार्गव ने कहा कि ये बहुत अच्छा निर्णय है। युद्ध के दौरान परमाणु हमला होने की स्थिति में दोनों देशों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता। स्थिति काफी भयावह होती। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके चौहान ने कहा कि युद्ध में जम्मू व आसपास के इलाकों के निर्दोष लोग मारे जा रहे थे। भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। युद्ध विराम दोनों देशों के लिए अच्छा रहेगा।