फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिटायर फौजी ने सिर में गोली मारकर दी जान, कोरोना होने के बाद से अवसाद में थे

Thu, 28 Nov 2024 06:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रिटायर फौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक वह अवसाद में थे। निजी अस्पताल से उनका उपचार चल रहा था। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी रिटायर सैन्यकर्मी (40 वर्ष) ओमवीर ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह इज्जतनगर क्षेत्र की हंस नगर कॉलोनी मठ लक्ष्मीपुर में परिवार के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार शाम को हुई घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


ओमवीर के साले अशोक गंगवार ने बताया कि ओमवीर ने वर्ष 2010 में थाना इज्जतनगर क्षेत्र की हंस नगर कॉलोनी मठ लक्ष्मीपुर में अपना मकान बनवाया और बच्चों के साथ रहते थे। पिछले 2021 में कोविड से ग्रस्त होने के बाद वह डिप्रेशन में चल रहे थे। निजी अस्पताल से उनका उपचार चल रहा था। 

बरेली पुल हादसा: मुख्यमंत्री तक जाएगी फाइल, पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों पर हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम के वक्त घर में सभी लोग काम में व्यस्त थे। ओमवीर की पत्नी मिथलेश छत पर कपड़ा लेने गई, तभी कमरे में बेटे लकी को सवा चार बजे गोली की आवाज सुनाई दी। कमरे में जाकर ओमवीर खून से लथपथ पड़े थे। अस्पताल में डॉक्टर में उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिवार ने पुलिस को दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें