रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमए फर्स्ट ईयर, फाइनल ईयर और एमएससी फर्स्ट ईयर का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट इंडिया रिजल्ट डॉट कॉम पर अपलोड होने के बाद विद्यार्थी इस वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को एमए फर्स्ट ईयर संस्कृत, हिंदी, साइकोलॉजी, एमए फाइनल ईयर साइकोलॉजी और एमएससी फर्स्ट ईयर सांख्यिकी का रिजल्ट आ रहा है। इससे पहले बीकॉम के तीनों वर्ष के रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं। अब बाकी के रिजल्ट का भी नंबर है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पहली बार मुख्य परीक्षाएं एक मार्च से कराई गईं। परीक्षाएं एक मार्च से कराने के साथ ही मार्च में ही मूल्यांकन शुरू कर दिया। मार्च में मूल्यांकन शुरू होने की वजह से अप्रैल से रिजल्ट भी घोषित होने लगे। सबसे पहले बीकॉम फर्स्ट ईयर का रिजल्ट घोषित किया गया, उसके बाद सेकेंड और थर्ड ईयर का। अब बीकॉम के सभी रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं। मंगलवार को एमए और एमएससी के भी कुछ रिजल्ट निकाले जा रहे हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पिछले सालों तक सत्र बहुत अनियमित रहता था, लेकिन इस बार सत्र को नियमित करने के लिए परीक्षाएं समय से कराईं। परीक्षाएं समय से होने की वजह से जून के अंत तक सारे रिजल्ट निकाल दिए जाएंगे। पिछले सालों तक अगस्त-सितंबर तक रिजल्ट आते थे। इसकी वजह से फाइनल ईयर के विद्यार्थी दूसरे विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया में नहीं शामिल हो पाते थे। अब समय से रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थियों को कोई समस्या नहीं होगी।
कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्या का कहना है कि सत्र नियमित करने के लिए यह सब किया जा रहा है, ताकि रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रवेश भी समय से हो सकें।